न्यूजमध्य प्रदेश

कोदो-कुटकी उपार्जन के लिए ई-पोर्टल पर किसान पंजीयन शुरू, 24 अक्टूबर तक मिलेगा मौका।

सिंगरौली। जिले में कोदो और कुटकी जैसी मोटे अनाज की फसलों के उपार्जन (खरीदी) के लिए किसानों का पंजीयन 10 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ कर दिया गया है। यह जानकारी उप संचालक कृषि मनोज सिंह द्वारा दी गई। पंजीयन की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2025 से निर्धारित की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार कोदो और कुटकी जैसी मोटी अनाज फसलों की खेती करने वाले किसानों के लिए एक अहम सूचना सामने आई है। सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए इस बार भी पंजीयन अनिवार्य किया गया है। जिले में 10 अक्टूबर से ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जो 24 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। यह पंजीयन ई-उपार्जन पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। किसान स्वयं या निर्धारित पंजीयन केंद्रों पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। शासन के निर्देशानुसार जिले भर में कई पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से नवानगर, कर्सुआराजा, बिंदुल, मकरोहर, माडा, ईटार, देवगवा, मझौली, सरई, निवास, महुआगांव, झारा, बरहट, पराई, दुधमनिया, चतरी, चितरंगी, खम्हारडीह, घोघरा और गढ़वा समिति शामिल हैं। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत कार्यालयों में, जनपद पंचायत कार्यालयों में, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केंद्रों में, सहकारी समितियों व सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केंद्रों में। इस पहल का उद्देश्य कोदो-कुटकी जैसे पारंपरिक मोटे अनाज को बढ़ावा देना, किसानों को उचित समर्थन मूल्य उपलब्ध कराना और सुनियोजित खरीदी प्रक्रिया सुनिश्चित करना है। कृषि विभाग ने जिले के समस्त पात्र किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि तक अपना पंजीयन अवश्य करवा लें ताकि उपार्जन प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button