न्यूजमध्य प्रदेश

ग्राम आमो में किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी, नरवाई प्रबंधन पर किया गया जागरूक

सिंगरौली। देवसर विकासखंड के ग्राम आमो में किसानों के बीच कृषि विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कृषकों को नरवाई प्रबंधन, प्राकृतिक खेती और उन्नत कृषि यंत्रों के प्रयोग की विस्तृत जानकारी दी गई।

वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी देवसर राजभान वैश्य ने किसानों को खेतों में नरवाई जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया और इसके वैज्ञानिक प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नरवाई का सही प्रबंधन मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के साथ-साथ अगली फसल की गुणवत्ता में भी सुधार करता है। कार्यक्रम में किसानों को मिलेट्स (श्री अन्न) की खेती के लाभ और तकनीकी विधियों से भी अवगत कराया गया। बताया गया कि मिलेट्स न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं, बल्कि बाजार में इनकी मांग भी लगातार बढ़ रही है। इस मौके पर सिंहदेव महिला किसान उत्पादक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधि रूपेश यादव, पूर्व किसान मित्र बेन सिंह, सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को नई तकनीक अपनाने और टिकाऊ खेती की दिशा में प्रेरित करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button