अज्ञात हमलावरों ने कांग्रेस नेता के ऑफिस में बरसाईं गोलियां, दो घायल।

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी क्षेत्र में मंगलवार शाम सनसनीखेज वारदात हुई। अज्ञात बाइक सवार दो युवकों ने कांग्रेस नेता एवं जनपद उपाध्यक्ष नितेश ठाकुर के कार्यालय में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोलीबारी में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए बिलासपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जिले के मस्तूरी इलाके में गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल उठा। कांग्रेस नेता और जनपद उपाध्यक्ष नितेश ठाकुर के ऑफिस में अज्ञात बाइक सवार युवकों ने घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे दो लोग घायल हो गए है घायलो मे एक की पहचान भाजपा नेता रौशन सिंह के ससुर के रूप में हुई है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो हमलावर तेज रफ्तार बाइक पर आए और बिना कुछ कहे सीधे ऑफिस में घुसे — फिर बरसा दीं गोलियां। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे, कुछ ने दरवाजे और दीवारों के पीछे छिपकर खुद को बचाया। घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची। ऑफिस को सील कर दिया गया है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।





