सिंगरौली में बढ़ती ठंड के बीच कलेक्टर का निर्णय, नर्सरी से 8वीं तक स्कूलों का समय बदला

सिंगरौली। जिले में तापमान में तेज गिरावट को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए कलेक्टर गौरव बैनल ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, CBSE, ICSE सहित अन्य बोर्ड के विद्यालयों के लिए नर्सरी से कक्षा 8वीं तक स्कूल संचालन का समय आगामी आदेश तक सुबह 8:30 बजे निर्धारित किया गया है।
कलेक्टर ने कहा कि सुबह की ठंड और गिरते तापमान का बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए विद्यालय समय में परिवर्तन किया गया है। आदेश के अनुसार माध्यमिक स्तर तक की कक्षाएँ 8:30 बजे से पहले संचालित नहीं होंगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और सभी शिक्षण संस्थानों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने कहा गया है। प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाव के पर्याप्त प्रबंधों के साथ स्कूल भेजें।





