न्यूजमध्य प्रदेश

अटल सामुदायिक भवन में जिलास्तरीय गीता महोत्सव, 1100 पाठकों ने किया सामूहिक पाठ

सिंगरौली। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में भव्य गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, कलेक्टर गौरव बैनल एवं अन्य अधिकारियों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ किया गया।

जिले के सभी विकासखंडों में भी एक साथ समारोह आयोजित कर गीता के 15 अध्यायों का सस्वर वाचन किया गया। मुख्य कार्यक्रम में 1100 गीता पाठकों ने सामूहिक रूप से गीता का पाठ किया, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएँ, उनका बाल्यकाल तथा अर्जुन को दिए उपदेशों का उल्लेख विशेष आकर्षण रहा। समारोह को संबोधित करते हुए नगर निगम अध्यक्ष ने कहा कि “भगवद्गीता जीवन का सार है और कठिन परिस्थितियों में भी कर्तव्य पथ पर बने रहने की प्रेरणा देती है।” वहीं विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह ने गीता को भक्ति, ज्ञान और कर्मयोग का अद्वितीय संगम बताते हुए कहा कि “श्रीकृष्ण ने हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और धर्म की स्थापना का संदेश दिया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button