न्यूजमध्य प्रदेश
ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 02 की मौत,आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

मैहर। जिले मे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे मे 02 लोगो की मौत हो गई। जबकि लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के बदेरा थाना क्षेत्र के राझौडी गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे मे 02 लोगो की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। बताया जाता है की ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली मे सरिया लोड एंव कई मजदूर को ट्राली मे बैठा कर ग्राम पंचायत झांझवारी जा रहा था। तेज रफ्तार होने के कारण ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे मे सोमवती उम्र 25 वर्ष, चिंदापाल उम्र 60 वर्ष की मौत हो गई जबकि लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए घायलो को ग्रामीणों एवं पुलिस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया।