न्यूज
तिलक समारोह में खाना खाने से 40 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग के हुये शिकार।

बहराइच। जिले मे एक तिलक समारोह में खाना खाने से लगभग 40 से अधिक लोगो को फूड पॉइजनिंग हो गया। जिससे लोगो को उल्टी दस्त होने लगा। लोगो को आनन-फानन मे उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के ग्राम महरी गांव में के ग्राम पंचायत बौकहा के मजरा मे रिंकू पिता श्याम लाल के यहाँ सोमवार को तिलक कार्यक्रम था। जिसमे वर एंव वधू पक्ष के लोगों ने भोजन किया था। जहां लोगों को फूड पॉइजनिंग हो गया जिससे लोगो को उल्टी एंव दस्त होने लगा। आनन-फानन मे लोगो को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया। बताया जाता है की लगभग 40 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हुये है।