न्यूजमध्य प्रदेश

मानवता हुई शर्मसार: महिलाओ ने एक महिला को बेरहमी से पीटा एंव निर्वस्त्र करके घुमाया।

इंदौर। जिले मे मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश मे आया है जहां कुछ महिलाओ ने मिलकर एक महिला को बड़ी ही बेरहमी से पीटा उसके बाद महिला को निर्वस्त्र करके घुमाया है। पुलिस आरोपी महिलाओ को गिरफ्तार कर जांच मे जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के गौतमपुरा का एक दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश मे आया है। कुछ महिलाओ ने मिलकर एक महिला को बेरहमी से पीटा उसके बाद महिला को निर्वस्त्र करके गांव की गली में घुमाया है।

महिलाओ ने एक महिला को बेरहमी से पीटा एंव  निर्वस्त्र करके गांव की गली में घुमाया- दरअसल पीड़िता आरोपी महिला के सास के साथ बातचित किया करती थी जो आरोपी महिला को पसंद नही था। पीड़िता आरोपी महिला के सास को मंदसौर  लेकर गई थी जिसको लेकर आरोपी काफी ज्यादा नाराज थी और उसने अपने सहेलियों के साथ मिलकर पीड़िता के यहाँ गई एंव पीड़िता को गाली देते हुये उसे बड़ी ही बेरहमी से डंडों से पिटाई की इतना ही नही आरोपी महिलाओ ने पीड़िता का कपड़े फाड़ दिया उसके बाद महिला को निर्वस्त्र करके गांव की गली में घुमाया और लोग महिलाओ को रोकने के बजाए वीडियो बनाते रहे।

आरोपी महिलाओ के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध,आरोपी महिलाए गिरफ्तार- घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने आरोपी महिलाओ को गिरफ्तार कर लिया है एंव आरोपी महिलाओ के विरुद्ध आईपीसी की धारा 354 ए, 452, 323, 294, 34 की गंभीर धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर जांच मे जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button