न्यूजमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री के चुनावी रैली में ड्यूटी करके लौट रहे पुलिसकर्मियों की बस अनियंत्रित होकर पलटी,28 पुलिसकर्मी घायल।

दतिया। जिले मे मुख्यमंत्री के चुनावी रैली में ड्यूटी करके लौट रहे पुलिसकर्मियों की बस अनियंत्रित होकर पलट गई हादसे मे 28 पुलिसकर्मी घायल हो गये है। घायलो को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को पुलिसकर्मियों को ले जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे 28 पुलिसकर्मी घायल हो गये। बताया जाता है की मध्य प्रदेश पुलिस की 29वीं बटालियन के जवान भांडेर में मुख्यमंत्री मोहन यादव की चुनावी रैली में ड्यूटी करके लौट रहे थे की रास्ते मे बस अनियंत्रित होकर पलट गई हादसे मे 28 पुलिसकर्मी घायल हो गये। घायलो को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button