उतर प्रदेशन्यूज
हत्या के मामले सजा काट रहे एक कैदी की मौत।

कानपुर। हत्या के मामले सजा काट रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनो को सौंप दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार हत्या के मामले सजा काट रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। आरोपी प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नगरा हाट मैदान निवासी गोरव झा पिता अमरनाथ झा उम्र लगभग 38 वर्ष ने लगभग 11 साल पहले अपने चार साथियो के साथ मिलकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दिया था। उक्त मामले मे न्यायालय ने कुछ दिनो पहले चारो आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। जेल मे बंद कैदी गोरव झा बीमार चल रहा था जिसको उपचार के लिए पुलिस ने जेल से मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनो को सौंप दिया है।