न्यूज
आदमखोर तेंदुए के हमले से 50 वर्षीय महिला की मौत।

उदयपुर। उदयपुर के गोगुंदा थाना क्षेत्र मे आदमखोर तेंदुए के हमले से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार गोगुंदा थाना क्षेत्र के छाली पंचायत के उमरिया गांव में एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई है। बताया जाता है की हमेरी भील उम्र 50 वर्ष नामक महिला खेतो मे काम कर रही थी तभी उसपर आदमखोर तेंदुए ने हमला कर दिया जिससे महिला की मौत हो गई है। आपको बता दे की अभी 2-3 दिन मे तेंदुए के हमले से 03 लोगो की मौत हो चुकी है। आदमखोर तेंदुए के हमले के बाद से क्षेत्र मे भय का माहौल बना हुआ है।