उतर प्रदेशन्यूज
बदमाशो ने एक किसान को मारी गोली,किसान की हालत गंभीर।

गोपालगंज। जिले मे अज्ञात बदमाशो ने एक किसान को गोली मार दिया जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद से क्षेत्र मे सनसनी फ़ेल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मांझागढ़ थाना क्षेत्र के दुलदुलिया पिपरा गांव में एक किसान रात्री मे घर के बाहर सोया हुआ था तभी उसपर बाइक से आये अज्ञात बदमाशो ने गोली से हमला कर दिया और मौके से भाग गये। गोली लगने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।