उतर प्रदेशन्यूज
क्रेन की टक्कर से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल।

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र मे क्रेन की टक्कर से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार लिंक रोड थानाक्षेत्र के साहिबाबाद सब्जी मंडी के पास अनियंत्रित क्रेन ने बाइक चालक को जोरदार टक्कर मार दिया है। वसुंधरा सेक्टर निवासी बाइक चालक प्रशांत कौशांबी बाइक से घर जा रहा था की रास्ते मे क्रेन चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बाइक चालक को गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।