न्यूज
झुग्गी बस्ती मे आग लगने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत।

मुंबई। मुंबई मे झुग्गी बस्ती मे आग लगने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पहुची पुलिस जांच मे जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ नगर मे एक झुग्गी बस्ती में भयानक आग लग गई और आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रह रहे सभी सात लोग आग की चपेट में आ गए। जिससे सभी की हालत गंभीर हो गई जिसे सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया। हादसे मे परिवार के दो सदस्य धर्मदेव गुप्ता उम्र 45 वर्ष एंव छेदीराम गुप्ता उम्र 70 वर्ष सुरक्षित है।
हादसे मे इन लोगो की हुई मौत- मंजू गुप्ता उम्र 30 वर्ष , प्रेम गुप्ता उम्र 30 वर्ष , अनीता गुप्ता उम्र 39 वर्ष , गीतादेवी गुप्ता उम्र 60 वर्ष , प्रीति गुप्ता उम्र 6 वर्ष , नरेंद्र गुप्ता उम्र 10 वर्ष , विधि गुप्ता उम्र 15 वर्ष की मौत हो गई है।