न्यूजमध्य प्रदेश
पैरो पर सुसाइट नोट लिखकर महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

छतरपुर। जिले के नौगांव मे एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस जांच मे जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के नौगांव के ग्राम गंज निवासी राखी पाल पति जयहिंद पाल ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। बताया जाता है की महिला ने मरने से पहले अपने पैरो पर पेन से सुसाइट नोट लिखा है की उसके पति, सास ससुर प्रताड़ित करते थे। आगे महिला ने लिखा हुआ था की मोबाइल छीनते हैं शक करते हैं इस कारण आत्महत्या कर रही हु। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस जांच मे जुट गई है।