न्यूज
कुत्ते के काटने से चार बच्चों की हालत गंभीर।

सहारनपुर। जिले मे खुंखार कुत्तो के हमले से चार मासूम बच्चे घायल हो गये है। सभी घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया ग़या है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के गंगोह थाना क्षेत्र के सांगाखेड़ा गांव निवासी जैनब उम्र 6 साल उसकी छोटी बहन सुमैया उम्र 4 साल, सादान पिता सारिका उम्र 5 साल एंव नबीया पिता मुर्सलिन चारो बच्चे मदरसे से लौट रहे थे तभी चारो बच्चों पर खूंखार कुत्ते ने हमला कर दिया जिससे सभी बच्चे घायल हो गये। घायल सभी बच्चों को आनन-फानन मे उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया ग़या।