नेशनल न्यूजन्यूजमध्य प्रदेश

पैरा-जूडो खिलाड़ी कपिल परमार को अर्जुन पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित,राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कार प्रदान।

सीहोर। एमपी के पैरा-जूडो खिलाड़ी कपिल परमार को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। खिलाड़ी कपिल परमार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17 जनवरी  2025 को पुरस्कार प्रदान करेंगी।

एमपी के सीहोर जिले के निवासी पैरा-जूडो खिलाड़ी कपिल परमार को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17 जनवरी 2025 की सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में पुरस्कार प्रदान करेंगी। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने 2 जनवरी को नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 का ऐलान किया है। 34 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॅार्ड दिया गया है। पैरा-जूडो खिलाड़ी कपिल परमार को भी चयनित किया गया है।

कपिल ने पुरुष 60 किग्रा जे1 स्पर्धा के कांस्य पदक मुकाबले में ब्राजील के एलिएलटन डि ओलिवेरा को 10-0 से हराया था लेकिन सेमीफाइनल में ईरान के एस बनिताबा खोर्रम अबादी से पराजित हो गए थे। परमार को दोनों मुकाबलों में एक-एक पीला कार्ड मिला था। वह भारत के पहले जूडो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पैरालंपिक या ओलंपिक में कोई पदक अपने नाम किया था। परमार ने 2022 एशियाई खेलों में इसी वर्ग में रजत पदक जीता था। ‘खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार’ पिछले चार वर्षों की अवधि में अच्छे प्रदर्शन तथा नेतृत्व, खेल कौशल और अनुशासन की भावना दिखाने के लिए दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button