नेशनल न्यूजन्यूजसुर्खियों में ..

इस जिले मे एक व्यक्ति की मौत के बाद महिलाओ ने तैयार की अर्थी, बेटियों ने दिया कंधा।

सिंहभूम। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले मे एक व्यक्ति की मौत के बाद महिलाओ ने उसकी अर्थी तैयार की और बेटियो ने कंधा दिया है। और पत्नी अंतिम यात्रा में शामिल हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला थाना क्षेत्र के कालचिती पंचायत के रामचंद्रपुर गांव का एक अनोखा मामला सामने आया है यहाँ एक व्यक्ति की मौत पर महिलाओ ने उसकी अर्थी तैयार की और बेटियो ने कंधा दिया है। और पत्नी अंतिम यात्रा में शामिल हुई है। बताया जाता है की रामचंद्रपुर गांव मे जुंआ सबर उम्र 40 वर्ष गांब के इकलौते पुरुष थे। गांव में बाकी सभी पुरुष मजदूरी के लिए केरल और तमिलनाडु चले गए थे और मुश्किल से कभी गांव आते है। 40 वर्षीय जुंआ सबर की मौत के बाद गांव की महिलाओं ने ही उसकी अर्थी तैयार की बेटियों ने कंधा दिया और पत्नी अंतिम यात्रा में शामिल हुई। महिलाओं ने मिलकर शव को दफनाने के लिए गड्ढा भी खोदा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button