उतर प्रदेशनेशनल न्यूजन्यूजसुर्खियों में ..

दुल्हन की फूलों से सजी बैलगाड़ी मे हुई विदाई, दूल्हे एंव दुल्हन ने दहेज के रूप में 11000 पौधों को लिया।

नेशनल। यूपी के गाजियाबाद मे एक अनोखी शादी देखने को मिला है यहाँ फूलों से सजी बैलगाड़ी मे दुल्हन की विदाई हुई है और दूल्हे एंव दुल्हन ने 11000 पौधों को दहेज के रूप में लिया। शादी का सबसे आकर्षक और सशक्त पल था दुल्हन प्रिया की विदाई, जो महंगी कार की बजाय फूलों से सजी बैलगाड़ी में हुई।

दरअसल यूपी के गाजियाबाद मे दुल्हन प्रिया की विदाई, जो महंगी कार की बजाय फूलों से सजी बैलगाड़ी में हुई। दूल्हे सुरविंदर और दुल्हन प्रिया ने 11000 पौधों को दहेज के रूप में लिया। इस जोड़े ने प्लास्टिक और आतिशबाजी का बहिष्कार भी किया, ताकि पर्यावरण की रक्षा हो सके। साथ ही, दुल्हन प्रिया की विदाई फूलों से सजी बैलगाड़ी में हुई, जो कि सादगी और ग्रामीण संस्कृति का प्रतीक थी। शादी से पहले दूल्हे सुरविंदर ने मेहमानों को एक विशेष निमंत्रण भेजा था, जिसमें उन्होंने 10 संकल्प बताए थे। ये संकल्प समाज और पर्यावरण के लिए प्रेरणा देने वाले थे। शादी के बाद दूल्हे एंव ने हनीमून पर जाने की बजाय वृद्धों के लिए भारत दर्शन तीर्थ यात्रा कराने का फैसला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button