सुहागरात मे दूल्हा-दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र मे सुहागरात के दिन दूल्हा-दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है जिससे क्षेत्र मे सनसनी फ़ेल गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस जांच मे जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज मुरावन टोला में सुहागरात के दिन दूल्हा-दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जाता है की मुरावन टोला निवासी प्रदीप कुमार उम्र 24 साल की शादी खंडासा थाना क्षेत्र के डीली सरैया निवासी शिवानी पिता मंतूराम उम्र 22 साल से 07 सात मार्च को हुई थी। शनिवार को बरात लौटी थी और रविवार को प्रीतिभोज का कार्यक्रम होना था। शादी के बाद दुल्हन विदा होकर शनिवार को राजी-खुशी घर पहुंची और रात लगभग 10 बजे भोजन के बाद दूल्हा-दुल्हन अपने कमरे में चले गए थे लेकिन अगले दिन की सुबह कमरे में दुल्हन बिस्तर पर पड़ी थी और दूल्हे का शव फंदे से गमछे के सहारे लटक रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच मिस्टर जुट गई है।