न्यूजमध्य प्रदेशसुर्खियों में ..

मऊगंज मे एक युवक की निर्मम हत्या एंव पुलिसकर्मी की हुई मौत के मामले मे पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहाँ की मध्य प्रदेश में माफिया राज चल रहा है!

मऊगंज। जिले में गडरा गांव में शाहपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को युवक की हत्या और फिर पुलिस टीम पर आदिवासियों के हमले में एक एसआई की मौत हो गई, जबकि तहसीलदार समेत कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मऊगंज जिले में गडरा गांव में शाहपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को युवक की हत्या और फिर पुलिस टीम पर आदिवासियों के हमले में एक एसआई की मौत हो गई। बताया जाता है की जिले के शाहपुरा थान क्षेत्र के गड़रा गांव में आदिवासी परिवार ने एक युवक को बंधक बनाया लिया। उसके साथ जमकर मारपीट की गई जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर उसे बचाने पहुंची पुलिस टीम पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। हमले में एएसआई रामचरण गौतम की मौत हो गई।

डीआईजी साकेत पांडे के अनुसार जिले के गड़रा गांव में शनिवार को आदिवासी गुट के लोगों ने ब्राह्मण परिवार पर हमला बोल दिया। सनी द्विवेदी ने इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस की टीम मौके पर रवाना हुई, लेकिन वहां पहुंचने से पहले सनी द्विवेदी की हत्या कर दी गई। पुलिस टीम को देखते ही आदिवासी गुट के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया और पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को घेर लिया। हमले में एएसआई रामचरण गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए, अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी संदीप भारती, तहसीलदार पनिका, एएसआई जवाहर सिंह यादव और बृहस्पति पटेल समेत अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। तहसीलदार पनिका और टीआई संदीप को गंभीर चोटें आई हैं।

उक्त घटना को लेकर पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने ट्वीट किया है की मध्यप्रदेश में जंगलराज! अराजकता !!

मप्र के मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गडरा गांव में पहले एक युवक को बंधक बनाकर पीटने के बाद निर्मम हत्या कर दी, मौके पर पहुंची पुलिस को भी पीटा गया, जिसमें एक ASI की दुःखद मृत्यु हो गई। एसडीओपी पुलिस को बंधक बनाने के साथ तहसीलदार पर भी जानलेवा हमला हुआ। प्रदेश में अराजकता चरम पर है, सरकार नहीं जंगलराज चल रहा है!प्रदेश में जनता तो सुरक्षित नहीं है,अब तो  पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं हैं। मध्य प्रदेश में माफिया राज चल रहा है,  मध्य प्रदेश में माफिया राज चल रहा है, Dr Mohan Yadav सरकार शीघ्र प्रदेश की कानून व्यवस्था नहीं सुधारती है तो कांग्रेस पार्टी जन सुरक्षा के लिए आगे आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button