नेशनल न्यूजन्यूजमध्य प्रदेश

बाघिन पी-141 का एक शावक लापता होने से प्रबंधन में मचा हड़कंप।

पन्ना।  पन्ना टाइगर रिजर्व की प्रसिद्ध बाघिन पी-141 के चार शावकों में से एक के लापता होने की खबर से प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।  बाघिन पी-141 का एक शावक पिछले लगभग एक माह से लापता बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन पी-141 का एक शावक पिछले लगभग एक माह से लापता बताया जा रहा है। बताया जाता है की बाघिन पी-141 के चारों शावक लगभग 7 से 8 माह उम्र के हो चुके थे और अक्सर चारों शावक आए दिन अपनी मां के साथ अठखेलियां करते पर्यटकों को नजर आते रहते थे। लेकिन अब बाघिन पी- 141 के साथ केवल तीन शावक दिख रहे हैं। एक शावक पिछले लगभग एक माह से लापता बताया जा रहा है। जिससे पार्क प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। अभी तक शावक का कुछ पता नहीं चल सका। इस पूरे मामले में फील्ड डायरेक्टर का कहना है कि कभी कभी बाघिन अपने बच्चों को खा भी जाती है। यह एक नार्मल प्रक्रिया है। फिलहाल जानकार महावतों की सहायता से शावक की सर्चिंग जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button