हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने CMO के मुंह पर कालिख पोती,जाने क्या है पूरा मामला।

मध्यप्रदेश। एमपी के दमोह जिले मे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका CMO प्रदीप शर्मा के मुंह पर कालिख पोती है जिससे क्षेत्र मे हड़कप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका CMO प्रदीप शर्मा के मुंह पर कालिख पोती है जिससे क्षेत्र मे हड़कप मच गया है। जिले में नगर पालिका CMO प्रदीप शर्मा का हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुंह पर कालिख पोती है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने चैत्र नवरात्रि 2025 के झंडे हटाने से नाराजगी जताई है। इसके बाद गुस्साए कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम कर दिया। दरअसल हुआ यू की नवरात्रि के शुभारंभ पर घंटा घर पर शुक्रवार रात हिंदूवादी संगठन द्वारा ध्वज लगाया जा रहा था। नपा कर्मचारियों ने उन्हें ऐसा करने से रोका। इस कारण विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई। नाराज हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) के बंगला पहुंचे और उनके मुंह पर कालिख पोत दी। कर्मचारियों का कहना था कि नपा सीएमओ के आदेश पर ऐसा किया गया है। इस मामले में संबंधितों को नोटिस जारी किया गया है। संगठन को भी अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। 10 अप्रैल से पहले जांच पूरी कर वरिष्ठ अफसरों को सौंप देंगे।