न्यूजमध्य प्रदेश

जल संरक्षण के छोटे छोटे प्रयास,जल संकट को दूर करने में होगे सहायक- श्रीमती राधा सिंह

सिंगरौली। प्रदेश के साथ साथ सिंगरौली जिलें मे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मंशानुसार 30 मार्च से लेकर 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा हैं। अभियान के दौरान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रो मे स्थित जल संरचनाओं स्त्रोतो के संरक्षण एवं पुर्नजीवन का कार्य किया जा रहा है। साथ ही इस अभियान से जन समुदाय को जोड़कर जल संरक्षण एवं जल के जीवन में महत्व के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।

ग्रामीणो को जल संरचनओं की महत्वता के बारे में बताते हुयें राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने कहा कि जल के बिना जीवन की कल्पना नही की जा सकती। गर्मी के दिनो में हर साल जल की समस्याओ का सामना करना पड़ता है। यह सभी समस्याए हमारे द्वारा पर्यवरण को लगातार क्षति पहुचाने के कारण निर्मित हुई है। अतः हमें पर्यवरण के संरक्षण के साथ साथ जल संरक्षण को भी अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा। जल सरंक्षण तभी संभव हो सकेगा जब हम जल संरचनाओं का संरक्षण करेगे इसलिए जरूरी है कि शासन द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान में अपनी अपनी भागादारी सुनिश्चित कर अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दे। श्रीमती राधा सिंह ने नागरिको से आग्रह करते हुयें कहा कि इंसान ही नही बल्कि पशु पंक्षी गर्मी के दिनो में जल संकट का सामना करते है अतः आप सभी अपने घरो के सामने पशु पंक्षियों के लिए भी पेयजल की व्यवस्था बनाकर रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button