न्यूजमध्य प्रदेश

जिले मे बायोगैस निर्माण का बना कीर्तिमान।

सिंगरौली। जिले ने बायोगैस निर्माण में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह नागेश के प्रयासों से जिले में 129 बायोगैस यूनिट का निर्माण संभव हो पाया है। परियोजना के तहत, ग्राम पिपरा में 63 बायोगैस, नगमा और करसुराजा के आसपास 55 बायोगैस, और गोदवाली में 11 बायोगैस यूनिट बनाई गई हैं।

जिले में स्वच्छ ऊर्जा के स्रोत को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरणीय सुधार के उद्देश्य से उठाया गया है जिले ने बायोगैस निर्माण में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है जो जिले की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इस बायोगैस परियोजना की शुरुआत वर्ष 2024-25 में की गई थी। बायोगैश पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे जैविक कचरे का पुनर्चक्रण कर स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है, जो प्रदूषण को कम करने में मददगार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button