न्यूजमध्य प्रदेश

कलेक्टर ने जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम का किया वार्षिक निरीक्षण।

सिंगरौली। कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला ने वित्तिय वर्ष 2024-25 के समाप्ति उपरांत जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम (डबल लॉक) का निरीक्षण किया। साथ ही कोषालय के पंजीयन का भी अवलोकन किय।

निरीक्षण के दौरान जिला कोषालय अधिकारी ने अवगत कराते हुयें कहा कि जिलें में कोर्ट बैंक वा स्टाम्प वेंडरों के मांग पर उपलंब्ध कराए जाने वाले टिकट एवं स्टाम्प का संधारण किया जाता हैं। संधारण किए गए पंजीयन का अवलोकन भी कराया गया। क्लेक्टर श्री शुक्ला द्वारा कोर्ट द्वारा जप्त किए गए माल का निरीक्षण किया गया साथ ही स्ट्रांग रूम की सुरंक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया एंव सुरंक्षा व्यवस्था से संबंधित निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिला कोषालय अधिकारी श्रीकांत त्रिपाठी सहित सहायक कोषालय अधिकारी आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button