कब्रों मे दफन महिलाओ के शव के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

इंटरनेशनल। पाकिस्तान के कराची में एक अजीबी गरीब दिल दहला देने वाला एक मामला प्रकाश मे आया है यहाँ एक आरोपी को कब्रों से शव निकालकर उनके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कराची में पुलिस ने 40 वर्षीय मोहम्मद सलीम नामक व्यक्ति को कब्रों से शव निकालकर उनके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जाता है की आरोपी मोहम्मद सलीम कब्र की हालत और ताजे फूलों के आधार पर तय करता था कि कब्र नई है या पुरानी। फिर वह शव निकालकर पहचान करता था कि वह महिला है या पुरुष अगर वह महिला होती तो उसके बाद वह उसके साथ दुष्कर्म करता था। आरोपी के अनुसार ऐसा उसने सिर्फ तीन बार किया है। बताया जाता है की आरोपी को नेक्रोफिलिया नामक एक दुर्लभ मानसिक बीमारी है। दरअसल नेक्रोफिलिया एक दुर्लभ मानसिक बीमारी है जिसमें व्यक्ति शवों के प्रति यौन आकर्षण महसूस करता है।