न्यूजमध्य प्रदेश
मधुमक्खियों के हमले से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति हुआ घायल।

पांढुर्णा। जिले के टेमनीकला गांव मे मधुमक्खियों के हमले से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया है। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार टेमनीकला गांव मे मधुमक्खियों के हमले से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया है। बताया जाता है की टेमनीकला गांव निवासी किसान ओंमकार ढोमने उम्र 70 साल बकरियों के लिए चारा लेने के लिए खेतो के तरफ गया हुआ था जहां वह जब तोड़ने पेड़ के पास पहुंचा तो पेड़ पर बैठी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। घायल किसान को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां घायल किसान का उपचार किया गया है।