संगोष्ठी बैठक श्रमदान एंव रैली के माध्यम से जल संरक्षण के लिए ग्रामीणो को किया गया प्रेरित

सिंगरौली। जल गंगा संवर्धन अभियान अपने कल के लिए आज से जल संरक्षण करने का एक अभिनव प्रयास है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा पूरे प्रदेश में 30 मार्च से 30 जून के बीच जल गंगा संवर्धन अभियान चलाकर जल संचयन सरचनओं जिन में ताबाल, बाबड़ियो, नदियो की साफ सफाई कर उनको नया स्वरूप दिया जा रहा है वही नवीन जल संचयन संरचनाओं का निर्माण भी कराया जा रहा है।
आम लोगो को रूफ वाटर हर्वेस्टिंग, हैन्डो पम्पो के समीप सोकपिट आदि का निर्माण कराने हेतु प्रेरित भी किया जा रहा है। सिंगरौली जिलें में कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला के मार्गदर्शन में तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश के नेतृत्व में जल गंगा सर्वधन अभियान चालाया जा रहा है। जिला प्रशासन के निर्देशन में ग्राम पंचायत चारगोड़ा में तालाब निर्माण का भूमि पूजन करने के साथ ही संगोष्ठी बैठक व रैली के माध्यम से ग्रामीणो को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।