न्यूजमध्य प्रदेश
सिंगरौली मे एक महिला का नर कंकाल मिलने से क्षेत्र मे मचा हड़कप।

सिंगरौली। जिले के जियावान थाना क्षेत्र के कुर्सा के जंगल मे एक महिला का नर कंकाल मिलने से क्षेत्र मे हड़कप मच गया है। मौके पर पहुची जियावान पुलिस जांच मे जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार जियावान थाना क्षेत्र के कुर्सा के जंगल मे एक महिला का नर कंकाल मिला है। महिला की पहचान उसके कपड़े एंव साड़ी से हुई है। नर कंकाल लगभग 20 दिनो पुराना बताया जा रहा है। मौके पर पहुची जियावान पुलिस एंव एफएसएल टीम जांच मे जुट गई है। महिला की पहचान पोस्टमार्टम रिपोर्ट एंव डीएनए से हो पायेगा।