न्यूजमध्य प्रदेश

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले के विभिन्न ग्रामो में जल शपथ, जागरूकता रैली का हुआ आयोजन।

सिंगरौली। जल है तो कल की अवधारणा को जन जन तक पहुचाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा प्रदेश में 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चालाया जा रहा है। अभियान के दौरान जल संरचनाओ के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार का कार्य करने के साथ ही नवीन जल संरचनाओं का निर्माण भी कराया जा रहा है।

जिले मे कलेक्टर के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश के नेतृत्व में जल गंगा सवर्धन अभियान चलाकर जिले के आम जन मानस को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत विकासखंड बैढ़न के ग्राम पंचायत गोभा,माडा ,कथुरा, एवं देवसर विकासखंड के ग्राम पंचायत बूढ़ाडाड,कछरा में जिला प्रशासन एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चौपाल कार्यक्रम रैली तथा बोरी बंधान श्रमदान का कार्य किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button