तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई,04 की मौत।

कौशांबी। यूपी के कौशांबी मे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे 04 लोगो की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार कौशांबी मे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे 04 लोगो की मौत हो गई है। बताया जाता है की बिहका गांव निवासी बुधराम की बरात पिपरी क्षेत्र के चायल कस्बे में वार्ड संख्या चार अंबेडकर नगर निवासी दौलत सिंह के घर आई थी। द्वारचार के बाद अर्टिगा कार में वर पक्ष के 04 लोग वापस लौट रहे थे की रास्ते मे पिपरी थाना क्षेत्र में गुंगवा का बाग के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे मे सुनील कुमार पटेल, चंद्रबदन सिंह पटेल निवासी मानिकपुर कोटवा पूरामुफ्ती, रवि कुमार पटेल निवासी पूरा बजावा बकराबाद पूरामुफ्ती, एयरफोर्स कर्मी विकास कुमार पटेल पिता दिनेश सिंह पटेल मूल निवासी करण छपरा थाना बलिया की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस जांच मे जुट गई है।