न्यूजमध्य प्रदेश

जल गंगा सर्वधन अभियान के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में हुआ खेत तालब निर्माण का भूमि पूजन।

सिंगरौली। जल गंगा संवर्धन अभियान अपने कल के लिए आज से जल संरक्षण करने का एक अभिनव प्रयास है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा पूरे प्रदेश में 30 मार्च से 30 जून के बीच जल गंगा संवर्धन अभियान चलाकर जल संचयन सरचनओं जिन में ताबाल, बाबड़ियो, नदियो की साफ सफाई कर उनको नया स्वरूप दिया जा रहा है।

नवीन जल संचयन संरचनाओं का निर्माण भी कराया जा रहा है। इसके साथ आम लोगो को रूफ वाटर हर्वेस्टिंग, हैन्डो पम्पो के समीप सोकपिट आदि का निर्माण कराने हेतु प्रेरित भी किया जा रहा है। जिलें में कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला के मार्गदर्शन में तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश के नेतृत्व में जल गंगा सर्वधन अभियान चालाया जा रहा है। अभियान के तहत देसर विकास खण्ड के विभिन्न ग्राम पंचायतो में शपथ, रैली, संगोष्ठी का आयोजन का ग्रामीणो को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। ग्राम पंचायत अतरवा वा ग्राम पंचायत झारा में खेत तालाब निर्माण का भूमि पूजन किया गया। देवसर विकास खण्ड के ही ग्राम पंचायत रजनिया सामूहिक श्रमदान के माध्यम से बोरीबंधन का कार्य किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button