न्यूजमध्य प्रदेश

आदर्श ग्राम पंचायत रजनिया झरिया नाला बेल्हा में पंचायत व नवांकुर संस्था के संयुक्त तत्वाधान में किया गया बोरी बंधान।

सिंगरौली। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिला कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला के नेतृत्व में एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह नागेश के मार्गदर्शन में व मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद सिंगरौली के पर्यवेक्षण में आदर्श ग्राम पंचायत रजनिया शिव मंदिर के पास झरिया नाला बेल्हा में पंचायत एवं नवांकुर संस्था राजा भैया बहुउद्देशीय विकास समिति निगरी के संयुक्त तत्वावधान में 90 बोरी का बोरी बंधन कार्य किया गया।

गौरतलब हो कि जेठ की दुपहरी में कड़कड़ाती धूप में घरों से निकलना लोगों को मुश्किल होता है,छांव की तलाश में पशु पक्षी भी जगह ढूंढते नज़र आते हैं किन्तु धन्य है वो लोग जो समाज हित के लिए कड़ी दुपहरी में भी जल बचाओ अभियान में अपना अमूल्य समय दे रहे है। मुख्यमंत्री के एक आहृवान पर जल बचाओ अभियान में नवांकुर संस्था ने कूद पड़ा मैदान में,इसी कड़ी में रजनिया आदर्श ग्राम पंचायत में बोरी बंधान कार्य किया गया।जल संरक्षण जन जन के सहयोग से श्रमदान कार्य बहुत ही बेहतरीन किया गया जिसमें आस-पड़ोस के लोगों में खुशी का मौहल देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button