न्यूजमध्य प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने लोक निर्माण विभाग द्वारा संत निरंकारी आश्रम में 12 लाख से निर्मित पेवर ब्लाक कार्य का किया लोकापर्ण।

सिंगरौली। अपने एक दिवसीय प्रवास पर सिंगरौली आयें विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के द्वारा संत निरंकारी आश्रम ढोटी में लोक निर्माण विभाग द्वारा 12 लाख की लागत से करायें गये पेवर ब्लाक कार्य का विधिवत पूजा अर्चन के साथ लोकापर्ण किया गया। तत्पश्चात संत निरंकारी आश्रम परिसर में विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा आम जनो को पर्यावरण सरंक्षण का संदेश देने के लिए मौलश्री का पौधा रोपण किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष ने संत निरंकारी आश्रम में आयोजित प्रवचन का श्रवण किया। एवं अपने उद्बोधन में कहा कि दीन मनुष्यों की सेवा से ही ईश्वर की प्राप्ति की जा सकती है। अध्यक्ष ने कहा कि संसार में जितने कार्य पुण्य के या भले माने जाते हैं, सेवा या परोपकार का दर्जा उनमें सब में ऊँचा है। जो लोग आध्यात्मिक जगत में वास्तव में ऊँचा उठना चाहते हैं उनके हृदय सेवा की भावना से इतने परिपूर्ण हो जाने चाहिए कि अपने संपर्क में आने वाले मनुष्यों की ही नहीं वरन् पशु-पक्षियों और पेड़-पौधों तक की सेवा करने को उत्सुक रहे। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में तो जो लोग देश के आध्यात्मिक गुरु होते थे उनका ही यह कर्तव्य माना जाता था कि वे अपना सारा समय यज्ञ, अनुष्ठान, अध्ययन, शिक्षण, परामर्श आदि में लगाएं जिससे कि सम्पूर्ण जाति का कल्याण हो। इसलिए हम आज यह सकल्प ले कि दीन मनुष्यों की सेवा कर ईश्वर की राह में सरणागत हो जायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button