न्यूजमध्य प्रदेश

विकसित कृषि संकल्प अभियान चौपाल आयोजित कर किसानो को मृदा परीक्षण एवं राशायनिक खाद के उपयोग संबंध में किया गया जागरूक।

सिंगरौली। विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 अंतर्गत विकास खण्ड बैढ़न के ग्राम हर्रइया, चितरंगी़ विकासखंड के ग्राम चकरिया, बैरिहवा में चौपाल का आयोजन किया गया तथा किसानों को मृदा परीक्षण रासायनिक खाद के उपयोग के बारे में रासायनिक खाद के उपयोग के संबंध में जानकारी प्रदान किया गया।

कलेक्टर ने कृषि विभाग, उद्यानिकी, कृषि विज्ञान केन्द्र, पशुधन विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग को आपसी समन्वय एवं सहयोग से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। चौपाल में किसानों को खेती-किसानी के नवीनतम तकनीक के संबंध में जानकारी दी गई। इस अभियान के दौरान वरिष्ट कृषि वैज्ञानिको द्वारा किसानो को मृदा परीक्षण के लाभ कीटनाशक एवं खरपतवार का कम उपयोग किस तरह करना चाहिए, इस संबंध में जानकारी दी जा रही है। किसानों को इकोनॉमिक थ्रेसहोल्ड लेवल के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कीटो की संख्या को देखते हुए कीटनाशक का समुचित मात्रा में उपयोग करते हुए कीटों का प्रबंधन करना चाहिए। किसानों को कम लागत में अच्छी खेती करने के लिए विभिन्न उपाय एवं सुझाव दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button