न्यूजमध्य प्रदेश

अनियंत्रित होकर ट्रक श्रद्धालुओं से भरे ऑटो पर पलटा,07 लोगो की मौत।

मध्यप्रदेश। एमपी के रीवा जिले मे दर्दनाक सड़क हादसे मे 07 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। में सवार श्रद्धालु प्रयागराज से गंगा स्नान कर वापस लौट रहे थे। सभी श्रद्धालु एक ही परिवार के बताए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के भंवरा गांव से आटो में सवार होकर लोग गंगा स्नान के लिए प्रयागराज गए हुये थे जहां सभी स्नान के बाद वे ऑटो से लौट रहे थे तभी रास्ते मे नेशनल हाइवे में सोहागी पहाड़ के पास सीमेंट सीट से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर आटो के ऊपर ही पलट गया। हादसे मे महिला पुरुष एंव बच्चो सहित 07 लोगो की मौत हो गई है। जबकि तीन गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए रीवा के संजयगांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे मे इनकी हुई मौत-

  • रामजीत जायसवाल उम्र 38 साल निवासी भमरा थाना शाहपुर जिला मऊगंज
  • पिंकी जायसवाल पत्नी रामजीत जायसवाल उम्र 35 साल निवासी भमरा थाना शाहपुर जिला मऊगंज
  • अंबिका पिता रामजीत जायसवाल उम्र 09 साल निवासी भमरा थाना शाहपुर जिला मऊगंज
  • हीरालाल जायसवाल पिता शोभनाथ उम्र 65 साल निवासी भमरा थाना शाहपुर जिला मऊगंज
  • अरविंद जायसवाल पिता वरुण जायसवाल उम्र 05 साल
  • मानवी पुत्री वरुण जायसवाल उम्र 07 साल निवासी बेहरी(देवतालाब) जिला मऊगंज
  • सौरभ पिता प्रवीण जायसवाल उम्र 11 साल निवासी उमरी जिला मऊगंज

घायलो के नाम-

  • रविता पति वरुण जायसवाल उम्र 35 साल निवासी बहेरी
  • प्रियांशु पिता रामजीत जायसवाल उम्र 06 साल
  • अदिति पता रामजीत जायसवाल उम्र 04 साल निवासी भमरा जिला मऊगंज

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button