न्यूजमध्य प्रदेश

सम्पूर्ण कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी होगे जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी

सिंगरौली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 25 जून को जिले के अनुभाग देवसर के तहसील सरई में प्रस्तावित दौरा को मद्देनजर रखते हुयें कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला ने कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारियो को दायित्व सौपा है। जिसके तहत सम्पूर्ण कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश को सौपा गया है। वही कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी अपर कलेक्टर पी.के सेन गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन होगे।

कार्यक्रम स्थल पर तकनीकी व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी जिला प्रबंधक लोक सेवा, जिला प्रबंधक ई गर्वेनेंश की होगी। हेलीपैड की व्यवस्था हेतु डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवसर होगे। कार्यक्रम स्थल पर मंच व्यवस्था की जिम्मेदारी वन मण्डल अधिकारी अखिल बंसल, उपखण्ड अधिकारी देवसर अखिलेश सिंह, अधीक्षण यंत्री विद्युत की होगी। तथा कार्यक्रम स्थल पर अग्नि शमक की व्यवस्था बैठक एवं प्रवेश की व्यवस्था आवेदन प्राप्त करने के लिए स्टाल की व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, उपखण्ड अधिकारी माड़ा राजेश शुक्ला, नगर निगम आयुक्त डी.के शर्मा, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यात्रिकी सेवा की होगी।

मुख्य कार्यक्रम स्थल पर वाहनो की पार्किग एवं साफ सफाई की व्यवस्था कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग,कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यात्रिकी सेवा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवसर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद सरई की होगी। वही सम्पूर्ण कार्यक्रम हेतु आवश्यक वाहनो का अधिग्रहण एवं आवागमन की व्यवस्था हेतु अपर कलेक्टर श्री पी.के सेन गुप्ता, जिला परिवहन अधिकारी बिक्रम सिंह राठौर, जिला खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल एवं जिला आपूर्ति अधिकारी पी.सी चन्द्र वंशी की होगी। वही विभिन्न कार्यक्रमो का शिलान्यास लोकापर्ण हेतु कार्यो का चयन शिलालेखो का प्रारूप एवं व्यवस्था हेतु संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग पीआईयू, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यंत्रिकी तथा कार्यक्रम स्थल पर निरंतर विद्युत प्रवाह की व्यवस्था हेतु अधीक्षण यंत्री विद्युत एवं कार्यपान यंत्री सहित इसके अलावा भी कार्यक्रम के व्यवस्थाओ हेतु अधिकारियो को दायित्व सौपा गया है। साथ ही कलेक्टर ने समस्त नोडल अधिकारियो को निर्देश दिए कि अपने टीम के साथ समन्वय बनाकर समय पर सभी दायित्वो की पूर्ति सुनिश्चत करे। वही भ्रमण कार्यक्रम के दौरान काननू व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को कार्यक्रम के शांतिपूर्ण सम्पादन हेतु आवश्यकता अनुसार अपनी ओर से कार्यपालिक मजिस्ट्रेटो तैनाती करने के निर्देश दिए गए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button