न्यूजमध्य प्रदेश
एमपी मे बेखौफ बदमाशो ने धारदार हथियार के नोक पर दिनदहाड़े एक नाबालिग लड़की को बाजार मे किया किडनैप,मचा हड़कप।

अलीराजपुर। जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश मे आया है यहाँ तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े एक नाबालिग लड़की को बाजार से किडनैप कर लिया। घटना के बाद से क्षेत्र हड़कप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश मे आया है यहाँ तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े एक नाबालिग लड़की को बाजार से किडनैप कर लिया। लड़की ने बहादुरी दिखाते हुए खुद को बचाया है। दरअसल जिले के बोरी थाना क्षेत्र का है। यहां पर बुधवार दोपहर को एक नाबालिग लड़की के साथ किडनैपिंग की कोशिश हुई। तीन बदमाश बाइक से पहुंचे और उसे भरे बाजार से जबरदस्ती बाइक पर बैठाने लगे। साथ में लड़की की बहन भी थी उसने इसका विरोध भी किया लेकिन बदमाशों ने उसे धारदार हथियार दिखाकर डरा दिया। लड़की ने मौका देखकर बाइक से छलांग लगा दी और भीड़ में छिपकर अपनी जान बचाई है।