होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

होलिका दहन में लकड़ी की जगह उपलों व गौकाष्ठ का करें उपयोग — कलेक्टर

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, March 2, 2026 7:15 AM

सिंगरौली। होली पर्व को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाने के उद्देश्य से सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल ने जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ, थाना प्रभारियों एवं नगरीय निकाय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

जिले में इस वर्ष होली का पर्व पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया जाएगा। कलेक्टर गौरव बैनल ने जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ, थाना प्रभारियों एवं नगरीय निकाय अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि होलिका दहन में लकड़ी के स्थान पर गो-काष्ठ एवं गोबर के उपलों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जनसहयोग और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए, ताकि होलिका दहन के दौरान पेड़ों की कटाई रोकी जा सके और पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि नागरिकों को प्राकृतिक व हर्बल रंगों से होली खेलने तथा पानी की बचत करने के लिए प्रेरित किया जाए, जिससे त्योहार सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जा सके।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment