होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

जिले मे सत्ता पक्ष की पार्षद का सड़क पर धरना, बदहाल सड़कों को लेकर खोला मोर्चा

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, April 1, 2026 9:02 AM

ग्वालियर। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां अपनी ही सरकार के खिलाफ सत्ता पक्ष की पार्षद अपर्णा पटेल सड़क पर धरने पर बैठ गईं। सड़कों की बदहाली और प्रशासनिक लापरवाही से नाराज पार्षद ने बीच सड़क पर बैठकर विरोध दर्ज कराया, जिससे शहर में यह मामला चर्चा का विषय बन गया।

जिले में सड़कों की बदहाली को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। BJP पार्षद अपर्णा पटेल ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बीच सड़क पर धरना दे दिया। पार्षद का कहना है कि क्षेत्र की सड़कों की हालत बेहद खराब हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे और उड़ती धूल से आम लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि खराब सड़कों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन बार-बार शिकायत और अल्टीमेटम के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। स्थानीय जनता की नाराजगी बढ़ने के बाद पार्षद खुद सड़क पर उतर आईं और गड्ढों के बीच बैठकर विरोध जताया। इस दौरान सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पार्षद अपर्णा पटेल ने साफ कहा कि जब तक जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर सड़क निर्माण को लेकर ठोस आश्वासन नहीं देते, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। सत्ता पक्ष की पार्षद का इस तरह विरोध करना प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना होगा कि इस प्रदर्शन के बाद शहर की सड़कों की हालत में सुधार होता है या नहीं।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment