होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

जिले में दिल दहला देने वाली वारदात, युवक की गला काटकर हत्या

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सुजीत कुमार

On: Sunday, March 29, 2026 8:42 AM

बाराबंकी। जिले में शनिवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात में 21 वर्षीय युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पारा बेहटा गांव निवासी बबलू के रूप में हुई है, जो आइसक्रीम बेचकर जीविकोपार्जन करता था।

जिले में शनिवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना में 21 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पारा बेहटा गांव निवासी बबलू, जो आइसक्रीम बेचने का काम करता था, की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि परसवाल गांव के पास बबलू का स्थानीय निवासी शंकर (50) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और गुस्से में आकर शंकर ने धारदार हथियार से बबलू पर हमला कर उसकी जान ले ली। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोग डर के चलते वहां से हट गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।

सुजीत कुमार

सुजीत कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment