सिंगरौली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विकासखंड चितरंगी में सराहनीय पहल की गई। नवांकुर सेक्टर अंतर्गत नवांकुर संस्था रामचंद्र सेवा समिति द्वारा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चितरंगी के हनुमान मंदिर परिसर में ‘जल मंदिर’ की स्थापना की गई।
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विकासखंड चितरंगी में जनसेवा की एक सराहनीय पहल सामने आई है। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में नवांकुर सेक्टर की नवांकुर संस्था रामचंद्र सेवा समिति द्वारा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चितरंगी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में ‘जल मंदिर’ की स्थापना की गई। इस पहल का उद्देश्य भीषण गर्मी और तेज धूप में राहगीरों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है। गर्मी के मौसम में यह व्यवस्था आमजन के लिए राहत भरी साबित होगी। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक विश्वनाथ जी, नवांकुर संस्था के सचिव रजनीश साहू तथा संकल्प सेवा समिति के सचिव दिलीप गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
