होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

जमीन विवाद बना हैवानियत की वजह: महिला से मारपीट, गैंगरेप की कोशिश का आरोप, 5 नामजद

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, April 6, 2026 11:57 AM

धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में एक महिला ने पांच लोगों पर मारपीट और गैंगरेप की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। एक 38 वर्षीय महिला ने पांच लोगों पर मारपीट और गैंगरेप की कोशिश जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। हैरानी की बात यह है कि आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के मुताबिक, रविवार दोपहर खेत से सटी जमीन पर जेसीबी से काम चल रहा था। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने पहले बाउंड्री वॉल के खंभे तोड़े और फिर विवाद बढ़ने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। महिला का आरोप है कि कुछ ही देर में सभी आरोपी इकट्ठा हो गए और उसे जबरन कमरे में खींचकर ले गए। वहां उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया, कपड़े उतारे गए और दो आरोपियों ने छेड़छाड़ करते हुए गैंगरेप की कोशिश की। बताया जा रहा है कि महिला ने किसी तरह साहस दिखाते हुए खुद को छुड़ाया और बाहर आकर शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को थाने ले जाया गया। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment