नेशनल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया है। वीडियो में एक महिला सड़क पर बेसुध हालत में पड़ी नजर आती है, जबकि उसका छोटा सा बच्चा उसकी जान बचाने के लिए दौड़ पड़ता है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज धूप के बीच महिला अचानक सड़क पर गिर जाती है। इसी दौरान करीब 3-4 साल का मासूम बच्चा हाथ में पानी की बोतल लेकर तेजी से अपनी मां के पास पहुंचता है। बच्चा बड़ी समझदारी दिखाते हुए महिला को पानी पिलाता है, जिसके बाद महिला को होश आता हुआ दिखाई देता है।
कड़कड़ाती धूप के बीच एक भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला सड़क पर बेसुध होकर गिरी दिखाई दे रही है, वहीं उसका छोटा सा बच्चा अपनी समझदारी और फुर्ती से उसकी जान बचाता नजर आता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अचानक सड़क पर गिर जाती है, संभवतः तेज गर्मी और पानी की कमी के कारण वह बेहोश हो गई। इसी दौरान करीब 3-4 साल का बच्चा हाथ में पानी की बोतल लेकर दौड़ता हुआ आता है और महिला को पानी पिलाता है। कुछ ही पलों में महिला को होश आ जाता है। इस घटना ने लोगों को भावुक कर दिया है। इतनी छोटी उम्र में बच्चे की सूझबूझ और अपनी मां के प्रति ममता को देखकर हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो कानपुर का है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, वीडियो को लेकर बहस भी छिड़ गई है। कुछ लोग जहां बच्चे की समझदारी की सराहना कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स वीडियो बनाने वाले पर सवाल उठा रहे हैं कि मदद करने के बजाय वह केवल रिकॉर्डिंग करता रहा। कुछ लोगों ने वीडियो की सत्यता पर भी संदेह जताया है।
