मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर खुशखबरी सामने आई है। यहां नामीबिया से लाई गई मादा चीता ज्वाला दूसरी बार मां बन गई है और उसने 5 शावकों को जन्म दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने X अकाउंट पर मादा चीता और उसके शावकों का वीडियो साझा करते हुए कूनो प्रबंधन और वन विभाग की टीम को बधाई दी। अधिकारियों के अनुसार मादा चीता ज्वाला और उसके सभी शावक स्वस्थ हैं और उनकी लगातार निगरानी की जा रही है।
देखे वीडियो-
कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर अच्छी खबर सामने आई है। यहां नामीबिया से लाई गई मादा चीता ज्वाला ने दूसरी बार 5 शावकों को जन्म दिया है। शावकों के जन्म के साथ ही कूनो में चीतों की संख्या में और बढ़ोतरी हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने X अकाउंट पर मादा चीता और उसके शावकों का वीडियो साझा करते हुए इसे प्रदेश और देश के लिए खुशी का पल बताया। उन्होंने कूनो प्रबंधन और वन विभाग की टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ज्वाला और उसके सभी 5 शावक स्वस्थ हैं। विशेषज्ञों और डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। इससे पहले फरवरी में कूनो में मादा चीता आशा ने 5 और गामिनी ने 3 शावकों को जन्म दिया था। अब ज्वाला के शावकों को मिलाकर कुल 13 शावकों का जन्म हो चुका है, जिससे भारत में चीतों की नई पीढ़ी तेजी से आगे बढ़ रही है। चीतों को भारत में फिर से बसाने के लिए चलाए जा रहे प्रोजेक्ट चीता के तहत अफ्रीका से चीतों को लाया गया था। वर्तमान में देश में चीतों की कुल संख्या 53 हो गई है। इनमें से लगभग 50 चीते कूनो में हैं, जबकि 3 चीते गांधी सागर अभयारण्य में रखे गए हैं।
