होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

कोतवाली क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर दोहरी चोट: स्नैचिंग के बाद भीड़तंत्र हावी, आरोपियों की बेरहम पिटाई

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सुजीत कुमार

On: Sunday, March 29, 2026 8:20 AM

सिंगरौली। बैढ़न कोतवाली क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ओर दिनदहाड़े युवती से मोबाइल छीन लिया गया, वहीं दूसरी ओर गुस्साई भीड़ ने कानून अपने हाथ में लेकर आरोपियों की बेरहमी से पिटाई कर दी।

देखे वायरल वीडियो-

मिली जानकारी के अनुसार जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल तिराहे के पास बाइक सवार तीन युवकों ने राह चलती युवती शिवानी सिंह का मोबाइल झपट लिया। युवती के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने आरोपियों का पीछा किया। भागने के दौरान आरोपियों की बाइक अनियंत्रित होकर एक कार से टकरा गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने दो आरोपियों को पकड़कर बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों को हाथ-पैरों से इतना पीटा गया कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान तीसरा आरोपी मौके का फायदा उठाकर मोबाइल लेकर फरार हो गया। सूचना के बावजूद पुलिस के देर से पहुंचने की चर्चा भी रही। बाद में पुलिस ने दोनों घायलों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया और बाइक जब्त कर ली। घटना में कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। इस पूरी घटना ने न केवल क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेने की प्रवृत्ति पर भी चिंता जताई जा रही है।

सुजीत कुमार

सुजीत कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment