होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

प्रेम-त्रिकोण बना खून का कारण: बुलंदशहर में युवक की हत्या कर शव गड्ढे में दफन, 3 गिरफ्तार

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, April 2, 2026 8:01 AM

बुलंदशहर। जिले से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जहां प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर उसका शव गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

जिले में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक खौफनाक हत्याकांड सामने आया है, जहां एक युवक की बेरहमी से हत्या कर उसका शव गड्ढे में दफना दिया गया। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुरा का है, जहां रहने वाले साक्षर कौशिक की हत्या प्रेम-त्रिकोण के चलते की गई। बताया जा रहा है कि साक्षर और अन्य युवक एक ही ट्रांसजेंडर अमन उर्फ अवंतिका से प्रेम करते थे, जिससे आपसी विवाद बढ़ता गया। आरोप है कि साक्षर को रास्ते से हटाने के लिए अमन उर्फ अवंतिका ने दीपक, देवेश और शुभम के साथ मिलकर साजिश रची। 30 मार्च को दीपक साक्षर को घर से बुलाकर ले गया, जहां शराब पार्टी के दौरान विवाद हुआ और फिर आरोपियों ने डंडों व ईंट से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को गड्ढा खोदकर दफना दिया गया, ताकि किसी को भनक न लगे। साक्षर के लापता होने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। 31 मार्च को पुलिस ने सिकंदराबाद क्षेत्र के बिलसुरी के पास से शव बरामद किया और महज 24 घंटे में पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने अमन उर्फ अवंतिका, देवेश और शुभम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी दीपक की तलाश जारी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment