होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

पति बना हैवान: पत्नी की नाक-गाल काटे, हालत नाजुक

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, April 3, 2026 9:30 AM

हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। टोला गांव में एक पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी ही पत्नी पर बेरहमी से हमला कर दिया। आरोपी ने दरिंदगी की हदें पार करते हुए दांतों से पत्नी की नाक और गाल का मांस काटकर अलग कर दिया। पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है।

जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के टोला गांव में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। एक पति ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी ही पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने दांतों से पत्नी की नाक और गाल का मांस काटकर अलग कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, आरोपी फूल और उसकी पत्नी पाना के बीच अक्सर झगड़ा होता था। बीती रात विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पहले पत्नी की बेरहमी से पिटाई की और फिर उसके चेहरे पर हमला कर दिया। इस दरिंदगी में महिला की नाक और गाल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद परिजनों ने घायल महिला को तत्काल सीएचसी पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला के गाल पर गहरा घाव है, जिसमें कई टांके लगाए गए हैं। नाक का हिस्सा बुरी तरह कट जाने से चेहरा विकृत हो गया है। डॉक्टरों ने उसके उपचार के लिए प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत बताई है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment