होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

पटना में चप्पल में GPS लगाकर पत्नी की जासूसी, रंगे हाथ पकड़े जाने पर मचा हंगामा

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, April 7, 2026 10:34 AM

बिहार। पटना की राजधानी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। फुलवारी शरीफ इलाके के एकता नगर में एक पति ने अपनी पत्नी की कथित बेवफाई का सच जानने के लिए अनोखा और हाईटेक तरीका अपनाया।

पटना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की कथित बेवफाई का पता लगाने के लिए हाईटेक तरीका अपनाया। मामला फुलवारी शरीफ इलाके के एकता नगर का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, पति को लंबे समय से अपनी पत्नी पर शक था कि उसका किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। कई बार कोशिश करने के बावजूद जब उसे कोई ठोस सबूत नहीं मिला, तो उसने तकनीक का सहारा लिया। बताया जा रहा है कि पति ने चुपके से पत्नी की चप्पल के सोल में एक छोटा GPS ट्रैकर लगा दिया। पत्नी को इसकी भनक तक नहीं लगी और पति मोबाइल के जरिए उसकी हर लोकेशन पर नजर रखने लगा। शनिवार शाम जब पत्नी घर से बाहर निकली, तो पति ने GPS के जरिए उसका पीछा किया। कुछ देर बाद जब लोकेशन एक घर पर जाकर स्थिर हो गई, तो वह तुरंत मौके पर पहुंच गया। दरवाजा खुलते ही पति के होश उड़ गए—अंदर उसकी पत्नी कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ मौजूद थी। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ और आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज होने की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment